Advert
क्या 14 अप्रैल के बाद भी जारी रहेगा लॉकडाउन? सरकार की तरफ से आया यह जवाब...
देश Reported by Himanshu Shekhar Mishra, Written by Parinay KumarCoronavirus Lockdown: क्या 14 के बाद भी क्या लॉकडाउन (lockdown) जारी रहेगा. इसे लेकर अब सरकार की तरफ से रिएक्शन आया है.
Updated : April 06, 2020 22:39 IST
नई दिल्ली: कोरोना संकट (Coronavirus) को देखते हुए देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया गया है. यह आगामी 14 अप्रैल तक जारी रहेगा. ऐसे में इस तरह से सवाल उठ रहे हैं कि 14 के बाद भी क्या लॉकडाउन (lockdown) जारी रहेगा. इसे लेकर अब सरकार की तरफ से रिएक्शन आया है. कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javedkar) से इस बाबत सवाल पूछ गए तो उन्होंने इसका जवाब दिया. प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हम हर मिनट दुनिया की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. राष्ट्रहित में निर्णय लिया जाएगा. सही समय आने पर इस बारे में फैसला लिया जाएगा और आपलोगों को जानकारी दे दी जाएगी. उन्होंने बताया कि अधिकारियों के कई समूह स्थिति का आंकलन कर रहे हैं. बता दें कि कैबिनेट बैठक में कई फैसले लिए गए जिसकी जानकारी प्रकाश जावड़ेकर ने दी.
बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि देश में जारी कोरोना संकट को देखते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सभी सांसद एक साल तक अपने वेतन में 30% तक कटौती करेंगे. इसके अलावा सांसद निधि भी 2 साल के लिए टाल दी गई है. प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सांसद निधि का पैसा भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में इस्तेमाल किया जाएगा. जावड़ेकर ने बताया कि 1 अप्रैल 2020 से यह फैसला लागू होगा.
बता दें कि देश में कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा. मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.सोमवार शाम स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़े जारी किए गए जिनके अनुसार कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 4281 पर पहुंच गई है, वहीं अब तक इस खतरनाक वायरस की वजह से 111 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा 319 लोग इस वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. बात करें पिछले 24 घंटों की तो इस दौरान 28 लोगों की मौत और 704 नए मामले सामने आए हैं.
बता दें कि देश में कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा. मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.सोमवार शाम स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़े जारी किए गए जिनके अनुसार कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 4281 पर पहुंच गई है, वहीं अब तक इस खतरनाक वायरस की वजह से 111 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा 319 लोग इस वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. बात करें पिछले 24 घंटों की तो इस दौरान 28 लोगों की मौत और 704 नए मामले सामने आए हैं.
दुनिया में
13,31,529मामले
9,81,680सक्रिय
2,75,907ठीक हुए
73,942मौत
कोरोनावायरस अब तक 184 देशों में फैल चुका है. April 7, 2020 1:55 am बजे तक दुनियाभर में कुल 13,31,529 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 73,942 की मौत हो चुकी है. 9,81,680 मरीज़ों का उपचार जारी है और 2,75,907 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है. .
भारत में
4,281704मामले
3,851632सक्रिय
31944ठीक हुए
11128मौत
भारत में, 4,281 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें 111 मौत शामिल हैं. April 6, 2020 6:00 pm बजे तक भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 3,851 है और 319 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है.
राज्यवार व जिलावार विवरण
राज्य | मामले | सक्रिय | ठीक हुए | मौत |
---|---|---|---|---|
748
|
647
|
56
|
45
| |
571
|
558
|
8
|
5
| |
523
|
497
|
19
|
7
| |
321
|
280
|
34
|
7
| |
314
|
257
|
55
|
2
| |
305
|
281
|
21
|
3
| |
274
|
253
|
21
|
0
| |
226
|
222
|
1
|
3
| |
165
|
156
|
0
|
9
| |
151
|
135
|
12
|
4
| |
144
|
110
|
22
|
12
| |
109
|
103
|
4
|
2
| |
84
|
58
|
25
|
1
| |
80
|
67
|
10
|
3
| |
76
|
66
|
4
|
6
| |
32
|
31
|
0
|
1
| |
26
|
26
|
0
|
0
| |
26
|
22
|
4
|
0
| |
21
|
19
|
2
|
0
| |
18
|
18
|
0
|
0
| |
14
|
4
|
10
|
0
| |
13
|
10
|
2
|
1
| |
10
|
2
|
8
|
0
| |
10
|
10
|
0
|
0
| |
7
|
7
|
0
|
0
| |
5
|
4
|
1
|
0
| |
4
|
4
|
0
|
0
| |
2
|
2
|
0
|
0
| |
1
|
1
|
0
|
0
| |
1
|
1
|
0
|